पट्टी (प्रतापगढ़) के औराइन गांव में नशेबाजी के दौरान पत्नी पर छींटाकशी से बौखलाए युवक ने दोस्त को गोली से उड़ा दिया। हत्या के बाद उसका शव गांव में ही सड़क किनारे फेंककर चला गया। भाई की तहरीर पर तीन लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने आरोपी दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
औराइन गांव निवासी वीरबहादुर सरोज, राजकुमार वर्मा, प्रदीप तिवारी तथा राम प्रवेश गौतम उर्फ रिंकू गहरे दोस्त हैं। रविवार रात मुर्गा और दारू की दावत के लिए चारों एक जगह एकत्रित हुए।
नशेबाजी करते हुए जब काफी देर हो गई तो प्रदीप ने पत्नी को फोन लगाया। उसका फोन बिजी मिला। इस पर वीरबहादुर ने छींटाकशी की कि उसकी पत्नी किसी और से बात कर रही होगी इसलिए फोन बिजी है। यह बात प्रदीप को नागवार गुजरी। उसने वीरबहादुर से मारपीट शुरू कर दी।