गुडंबा क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की का मोहल्ले के ही युवकों ने अपहरण कर लिया। जबरदस्ती उसे झाड़ियों के बीच ले गये और मुंह दबाकर उसके संग सामूहिक दुष्कर्म किया।
दो दिन तक पीड़ित लड़की ने इस घटना के बारे में किसी से भी कोई जिक्र नहीं किया। हालांकि जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसने परिवार वालों को आपबीती सुनाई।
इसके बाद सोमवार को गुडंबा थाने पर सूचना दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एसओ गुडंबा ने बताया कि पांच जून की शाम को गुडंबा क्षेत्र में टेढ़ी पुलिया के पास मेला लगा हुआ था। लड़की अपने परिवार वालों के साथ मेला घूमने गई थी। वहां से घर लौटने के बाद मोहल्ले के ही मनीष, अरविंद,ओम करण,संतोष और राहुल ने उसका अपहरण कर लिया।