फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकनिक के लिए 'कौड़ियों' में बेच दिए मां के गहने

Wed, 18 Jun 2014 11:48 AM IST
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार खाला क्षेत्र में एक बच्चे ने अपने घर से डेढ़ लाख रुपये के गहने चुराए।
विज्ञापन


सराफा व्यवसायी ने उसे 35 हजार थमाकर टरका दिया। बच्चा कई दिन तक दोस्तों के साथ पिकनिक मनाता रहा। भांडा फूटने पर पिता ने पुलिस से शिकायत की है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इलाके में रहने वाले ब्रोकर के 15 वर्षीय बेटे ने गर्मी की छुट्टियों में अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के इरादे से घर के जेवर चुराए और बुलाकी अड्डा स्थित एक ज्वैलरी शॉप पर बेचने पहुंचा।
विज्ञापन


सराफा व्यवसायी ने 35 हजार रुपये में जेवर खरीद लिए। इसके बाद बच्चा अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने लगा।

तीन दिन पहले किशोर की मां ने गहने गायब देखकर अपने पति को जानकारी दी।

बच्चे द्वारा कई दिन से घर पर खाना न खाने की बात सुनकर ब्रोकर को संदेह हुआ। उसने सोमवार को अपने बेटे से कड़ाई से पूछताछ की। उसने गहने चुराकर बेचने का राज उगल दिया।
विज्ञापन


ब्रोकर आसपास के लोगों को साथ लेकर ज्वैलरी शॉप पर पहुंचा। सराफा व्यवसायी ने टालमटोल की लेकिन बच्चा सामने देखकर जेवर खरीदने की बात स्वीकार कर ली।

उसने गहने लौटाने से इन्कार करते हुए 82 हजार रुपये और देने का आश्वासन दिया।

ब्रोकर का कहना है कि वह मंगलवार दोपहर ज्वैलरी शॉप पर पहुंचा तो सराफा व्यवसायी उसके बेटे से गहने खरीदने की बात से ही मुकर गया।

मध्यस्थता करने वाले लोग हैरत में पड़ गए। आखिरकार ब्रोकर ने बाजार खाला कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस छानबीन कर रही है।

ब्रोकर का आरोप है कि चोरी के गहने खरीदने वाले सराफा व्यवसायी ने बच्चे से सच्चाई जानने की कोशिश नहीं की और गहने ठिकाने लगा डाले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें