महानगर थाना क्षेत्र निवासी एचएल से सेवानिवृत्त अधिकारी के घर काम करने वाली नौकरानी के साथ उनकेबेटे ने चाकू दिखाकर दुष्कर्म किया। देर रात महिला ने भागकर परिवारीजनों को जानकारी दी। बृहस्पतिवार को पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक विकास पांडेय के मुताबिक, मूलरूप से इलाहाबाद निवासी आरके शर्मा एचएल से सेवानिवृत्त हैं। वह परिवार संग महानगर में रहते हैं। घर पर बेटे लव सालवन के साथ रहते हैं।
घर में खाना बनाने और अन्य जरूरी काम के लिए अलीगंज की एक महिला को रखा था। कुछ दिन पहले आरके शर्मा इलाहाबाद गए थे और लव घर पर अकेला था। महिला के मुताबिक, बुधवार शाम को वह खाना बनाने गई थी।
इस बीच लव ने बहाने से उसे देर तक रोके रखा। आरोप है कि बुधवार रात करीब साढे़ नौ बजे वह घर से जाने लगी तभी लव ने चाकू दिखाकर उसे दबोच लिया और बंधक बना लिया। आरोपित ने रात में पीड़िता से दुष्कर्म किया।