फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदगी: लड़की को रस्सी से बांधा, दो बार किया रेप

Tue, 02 Dec 2014 02:00 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फूलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी का उसके ही घर से रविवार रात अपहरण कर लिया गया। गांव के ही एक दबंग युवक किशोरी के घर में घुसकर उसे उठा ले गया।
विज्ञापन


उसने अपने घर पर किशोरी के साथ दो बार बलात्कार किया। सोमवार सुबह वह अपने घर के बाहर कुंडी लगाकर कहीं चला गया। किशोरी ने शोर मचाया तो पास ही रहने वाले युवक के रिश्तेदार आए और दरवाजा खोला।

किशोरी ने आपबीती परिवार वालों को सुनाई तो वह फूलपुर थाने पहुंच गए और तहरीर दी। देर रात तक न तो रिपोर्ट दर्ज की गई थी, न ही किशोरी को मेडिकल के लिए भेज गया गया था।
विज्ञापन


17 वर्षीय किशोरी के पिता ने गांव की आबादी से कुछ दूरी पर घर बनवा रखा है। पहली मंजिल पर किशोरी अकेली सो रही थी।
विज्ञापन

अकेला पाकर कमरे में घुसा

आरोप है कि गांव का ही युवक सीढ़ी लगाकर पहली मंजिल पर पहुंच गया। उसने किशोरी को अकेला पाकर मफलर से उसका मुंह बांध दिया। कहा कि चिल्लाने की कोशिश की तो वह उसे छत से फेंक देगा।

इसके बाद किशोरी का हाथ-पांव रस्सी से बांधकर युवक उसे कंधे पर उठाकर सीढ़ी से उतरा और अपने घर ले गया। घर पर भी उसने किशोरी को बांधकर रखा था।

वह सोमवार को घर से जाने से पहले भी उसको धमकाकर गया था। किशोरी काफी देर तक तो चुप रही लेकिन जब यह पक्का हो गया कि युवक आसपास नहीं है तो उसने शोर मचाया।

युवक के रिश्तेदार ही उसे खोलकर घर के पास तक ले गए। किशोरी को पुलिस ने पूरे दिन थाने पर ही बैठाए रखा था। आरोपी युवक गांव छोड़कर भाग गया है।

 एसओ फूलपुर रमेंद्र सिंह का कहना है कि वह ड्यूटी पर गए थे। मामले की जानकारी मिली है। जांच करवाई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें