फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाना सुनने के चक्कर में मिली दर्दनाक मौत

Mon, 09 Mar 2015 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीआई क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। रविवार सुबह ट्रैक पर उसका शव मिला। कान में ईयरफोन लगा होने से माना जा रहा है कि वह ट्रैक पर गाना सुनते हुए टहल रहा होगा, जिससे उसे ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी होगी।
विज्ञापन


उधर, मोहनलालगंज में रविवार सुबह रेलवे ट्रैक पार करते वक्त मजदूर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, पीजीआई के नरहरखेड़ा गांव निवासी राम सुमेश का बेटा रामकुरेश (17) शनिवार रात करीब आठ बजे नित्य क्रिया जाने की बात कहकर घर से निकला था।

घर से निकलते ही वह ईयरफोन लगाते हुए गाने सुनने लगा। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला। रविवार सुबह लोगों ने रेलवे ट्रैक पर शव देखकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के कान पर लगा था ईयरफोन

जानकारी पाकर परिवारीजनों ने पहुंचकर उसकी शिनाख्त की। एसआई संजीव ने बताया मृतक के कान में ईयरफोन की लीड लगी थी। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां कमला का रो-रोकर बुरा हाल था।

उधर, मोहनलालगंज अतौरी गांव निवासी जोधी लाल (50) मजदूरी करता था। सुबह नौ बजे करीब वह घर से निकला था। गांव से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक पार करते वक्त वह ट्रेन की चपेट में आकर कट गया। जानकारी पर पहुंचे बेटे सोनू ने पिता की शिनाख्त की। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें