काकोरी में पिता के डांटने पर नशे के आदी युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। एसओ काकोरी के मुताबिक, मौदा गांव निवासी मनोज उर्फ पन्ना लाल (22) शनिवार रात घर आया और शराब पीने बैठ गया। पिता हीरालाला गौतम के विरोध करने पर कहासुनी होने लगी।
गुस्साए मनोज ने छोटी बहनों को पीटना शुरू कर दिया। इस पर पिता ने डांटते हुए सख्त हिदायत दी। क्षुब्ध मनोज घर से निकल गया। काफी देर न लौटने पर परिवार ने तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
रविवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के ही दुर्गा प्रसाद के बाग में आम के पेड़ से अजय का शव लटका देख परिवार को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता ने बताया कि नशे की लत के चलते मनोज बीमार रहने लगा था। सुधारने के लिए उसे डांटा था, लेकिन उसने जान दे दी।