कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में चोर नशीला स्प्रे छिड़ककर बीमा एजेंट के घर से नकदी और जेवर समेत करीब दस लाख का माल चुरा ले गए। बीमा एजेंट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। पुलिस का कहना है रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
महाबलीपुरम निवासी बीमा एजेंट महेश कुमार द्विवेदी ने पुलिस को बताया सोमवार को उन्हें शादी में जाना था। इसलिए वह पत्नी सुमन और चार बच्चों को घर में छोड़कर शादी में चल गए। घर के मेन गेट पर ताला लगा था।
मंगलवार सुबह चार बजे वह जब घर पहुंचे तो मेनगेट का ताला टूटा था। घर के अंदर पहुंचने पर देखा कमरों में सामान बिखरे थे। पत्नी और बच्चे कमरे में अर्द्ध बेहोशी की हालत में पड़े थे।
पीड़ित ने बताया चोर घर में रखे प्रीमियम के डेढ़ लाख रुपये समेत करीब साढ़े आठ लाख रुपये के जेवर चुरा ले गए। इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर चोरी के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।