फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी ने चाय बना रही लड़की के उतार दिए कपड़े

Fri, 24 Jan 2014 10:51 AM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पारा में शराबी ने दोस्त के घर चाय बना रही बालिका को बुरी नीयत से दबोच लिया। उसे निर्वस्त्र कर रेप की कोशिश की। बालिका चीखी तो उसका भाई मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन


शोर-शराबा होने पर शराबी भागा तो दोस्त ने रास्ता रोक लिया। शराबी ने दोस्त को धक्का दे दिया, जिससे वह दूसरी मंजिल से गिर गया। बालिका की मां ने पारा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

पुलिस ने शराबी की तलाश में दबिश दी, लेकिन उसका पता नहीं चला। सदरौना निवासी बालिका (11) के पिता रिक्शा चालक हैं।

सोमवार शाम पांच बजे वह कॉलोनी के सेकंड फ्लोर स्थित फ्लैट में रहने वाले मनोज के घर पर चाय बना रही थी। इस दौरान मनोज का दोस्त व इलाके में ही रहने वाला शराबी बबलू वहां आ गया।
विज्ञापन


वह नशे में था। मनोज कमरे से बाहर गया, तभी बबलू ने बालिका को दबोचकर उसके कपड़े उतार दिए। वह चीखने लगी तो बाहर मौजूद उसका भाई आ गया। उसने शोर मचाया तो बबलू भागने लगा।

इसी दौरान मनोज भी आ गया। उसने बबलू को रोकने की कोशिश की तो वह धक्का देकर भागा। इस पर मनोज दूसरी मंजिल से गिर पड़ा। उसके हाथ-पैरों में काफी चोटें आई हैं।
विज्ञापन


रेप की कोशिश और दूसरी मंजिल से धक्का देकर गिराने की सूचना पर इलाकाई लोग एकत्र हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें