फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.33 करोड़ रुपए की एटीएम लूट का खुलासा

Sun, 08 Feb 2015 02:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरबाग क्षेत्र में विधानसभा मार्ग पर रायटर सेफगार्ड कंपनी की वैन से 1.33 करोड़ रुपये से भरा बॉक्स उड़ाने वाले बदमाशों के सरगना को राजधानी पुलिस टीम ने तमिलनाडु में दबोच लिया है।
विज्ञापन

 
पुलिस उसके साथियों और लूटी गई रकम बरामद करने के लिए दबिश दे रही है। ट्रांजिट रिमांड तैयार कराया गया है। सोमवार तक पुलिस उसे लेकर लखनऊ पहुंच सकती है।

एसएसपी यशस्वी यादव ने बताया कि लोकेशन ट्रेस करने के साथ टीम ने मास्टरमाइंड को दबोच लिया। बता दें कि नौ बदमाशों ने 17 जनवरी को बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम बूथ के सामने खड़ी वैन से कैश बॉक्स उड़ा लिया था।

एसएसपी ने बताया कि टप्पेबाजों के जिस सरगना को पुलिस टीम ने दबोचा है उसकी तलाश में दिल्ली पुलिस की टीम भी एक महीने से तिरुचिरापल्ली में डेरा डाले थी। गैंग ने वहां भी कई वारदातें अंजाम दी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुई थी लूट

17 जनवरी को लखनऊ के बर्लिंग्टन चौराहे के पास बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में पैसा जमा करने आई वैन से 1.33 करोड़ की लूट से सनसनी मच गई थी।

वारदात दोपहर ढाई बजे विधानसभा मार्ग पर उस समय हुई जब निजी कंपनी रायटर सेफगार्ड के कर्मचारी बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में कैश भरने पहुंचे थे।

बैंक के एटीएम में घुसते ही बदमाश गार्ड और ड्राइवर को बातों में उलझाकर वैन में रखा कैश से भरा बॉक्स ले उड़े।

इस सनसनीखेज वारदात के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच, सर्विलांस, कैसरबाग कोतवाली की पुलिस सहित कई टीमें लगाई गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें