फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में तीन साल की मासूम से किया रेप

Thu, 07 Aug 2014 04:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उसे नहीं पता कि उसके साथ क्या और क्यों हुआ, वो तो बस बिना अपराध के सजा भुगत रही है। सदमा ऐसा है कि आंख खोलते ही बेहाश हो जा रही है मासूम।
विज्ञापन

मामला यूपी के लखीमपुर खीरी जिले का है। यहां मितौली थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम तीन साल की बच्ची से दुराचार की घटना ने एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर दिया।

बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।

30 साल का शादीशुदा है आरोपी

मामले में पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर रेप और पाक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही 30 वर्षीय शादीशुदा आरोपी सागर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की तीन वर्षीय पुत्री सेपड़ोस में रहने वाला सागर इसी दौरान बच्ची को उठाकर खेत में ले गया और उससे दुराचार किया।

तलाश करने पर बच्ची बेहोशी की हालत में खेत में मिली। बच्ची को मितौली स्थित सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया था।

आंख खोलते ही फिर बेहोश जाती है मासूम

लखनऊ के क्वीन मेरी अस्पताल में भर्ती लखीमपुर में दरिंदगी की शिकार हुई तीन साल की मासूम आंख खोलते ही चिल्लाते हुए फिर बेहोश हो जाती है।

वह दर्द से पूरे दिन बेड पर पड़ी तड़पती रही। डॉक्टरों की टीम मासूम की जिंदगी बचाने में जुटी रही। बुधवार देर शाम मासूम को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

नहीं रुक रहा था खून का बहाव

डॉक्टरों ने बताया कि मासूम की हालत में सुधार होने में अभी एक दो दिन का वक्त लगेगा। वहीं मासूम बेटी को तड़पता देख मां बाप के आंसू थमने का नहीं ले रहे।

पीड़ित परिवार दरिंदे को फांसी पर लटकाए जाने की मांग कर रहा है। बच्ची को मंगलवार को लखीमपुर में सुधार न होने पर यहां लखनऊ के ट्रॉमा रेफर किया गया था।

वहां से डॉक्टरों ने बच्ची को क्वीन मेरी अस्पताल भेज दिया। मासूम बच्ची के खून का बहाव रुक नहीं रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें