फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी विधायक मामला: विपक्ष के निशाने पर सरकार, अखिलेश ने मांगा सीएम योगी का इस्तीफा

Mon, 09 Apr 2018 04:05 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उन्नाव के बीजेपी विधायक रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता के पिता की जेल में मौत से यूपी की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मुद्दे पर सीएम योगी के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा पुलिस कस्टडी में हुई रेप पीड़िता के पिता की मौत की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन

बताते चलें कि रविवार को उन्नाव के माखी थानाक्षेत्र की रहने वाली युवती ने उन्नाव से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप का आरोप लगाते हुए सीएम आवास के बाहर आत्मदाह करने का प्रयास किया था। पीड़िता ने बताया कि जून 2017 में विधायक ने उसे बंधक बनाकर कई बार रेप किया था। यहीं नहीं, विधायक ने अपने गुर्गों से भी रेप कराया। पीड़िता ने थाने में आरोपी विधायक के खिलाफ तहरीर दी, तो पुलिस ने कार्रवाई नहीं की और उसे टरका दिया। 

राजधानी पुलिस ने उसे कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया था। मामले की जांच शुरू भी नहीं की थी कि सोमवार सुबह करीब तीन बजे उन्नाव जेल में बंद पीड़िता के पिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मारपीट और आर्म्स एक्ट के एक मामले में पीड़िता के पिता को न्यायिक हिरासत में लिया गया था। 
विज्ञापन


मौत की खबर मिलते ही पूरा प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। डैमेज कंट्रोल की कोशिशों के बीच उन्नाव के एसओ और चार सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया। गृह विभाग ने इस पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें