फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हो रही थी शादी, तांत्रिक की बातों में आकर मोबाइल समेत कई चीजें खाई

Mon, 09 Apr 2018 02:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के हरदोई में अंधविश्वास से जुड़ा एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कथित तांत्रिक की बातों में आकर एक शख्स ने अपनी जान को कई बार खतरें में डाला। यहां बिलग्राम के रहना वाला अजय द्विवेदी लंबे समय से बीमार चल रहा था। 

विज्ञापन


उसका बीमार रहना उसकी शादी में सबसे बड़ी अड़चन बना हुआ था। अजय की उम्र 42 साल हो गई थी और वह इस वजह से डिप्रेशन में रहा करता था। कोई समाधान नहीं निकलने के बाद अजय एक तांत्रिक के संपर्क में आ गया।

यहां तांत्रिक ने उसे वादा किया कि उसकी शादी तभी हो सकती है, जब वह उसके कहे रास्ते पर चलेगा। तांत्रिक के कहने पर अजय ने लोहे की चीजों को खाना शुरू कर दिया। इसमें वो गाड़ी की चाबी से लेकर, तारें, ग्लास व अन्य चीजें खा लिए।
विज्ञापन


यहां तक अजय ने तांत्रिक के कहने पर मोबाइल भी खा लिया। थोड़े दिनों बाद उसके पेट में दर्द उठने लगा और जब इलाज के लिए डॉक्टर के पास पहुंचा तो डॉक्टर भी केस को देखकर हैरान थे।

डॉक्टरों ने उसे तुरंत ऑपरेशन के लिए कहा ताकि उसके पेट से सभी चीजों को निकाला जा सके। अजय का इलाज कर रहे डॉक्टर एसके सिंह ने कहा कि लोग ऐसे अंधविश्वास में पड़कर अपनी जिंदगी को खतरे में डालते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें