फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KGMU में रैगिंग पर, 18 छात्रों पर कार्रवाई, दो हॉस्टल से बाहर

Fri, 25 Aug 2017 11:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
केजीएमयू में 2017 बैच के छात्रों से मोबाइल फोन पर  रैगिंग का मामला सामने आया है। डरे सहमे छात्रों ने अभिभावकों से जब इसकी शिकायत की तो मामला खुला। अभिभावकों ने रैगिंग और धमकाने की जानकारी हॉस्टल प्रभारी को दी।
विज्ञापन


इसके बाद फोन कॉल करने वाले  2016 बैच के दो सीनियर छात्रों का पता लगाकर उन्हें हॉस्टल से हमेशा के लिए निकाल दिया गया। वहीं रैगिंग की फिराक में खड़े 2016 बैच के अन्य छात्रों पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सभी के माता-पिता को नोटिस देकर बुलाया गया है।

केजीएमयू में एमबीबीएस 2017 शुरू होने के बाद रैगिंग का पहला मामला सामने आ गया। 2016 बैच के दो सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों का मोबाइल फोन जुटाया और उन्हें रात को दो बजे फोन करके जमकर धमकाया। आधे घंटे तक उन्हें गालियां दीं और जूनियर छात्रों की तरह बाल छोटे करके आने, सफेद पैंट, काला जूता, लाला मोजे और  घुटने तक लंबी एप्रेन पहनने के निर्देश दिए। साथ ही सीनियर को देखते ही नजरें नीचे करने और झुकर सलाम करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


यही नहीं उनसे ये भी कहा गया कि सभी जूनियर को ये बात बता दो। सीनियर की आधी रात को धमकी से डरे सहमे छात्रों ने अपने माता-पिता को इसकी सूचना दी। इसके बाद परिवारीजनों ने उन्हें ढांढस बंधाया। अभिभावकों ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड और हॉस्टल के प्रोवोस्ट को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

तलब कर लगाई फटकार

छात्रों के मोबाइल फोन पर आए नंबर के आधार पर पता लगाया गया तो दोनों छात्र टीजी हॉस्टल के 2016 बैच के अनुराग अग्रवाल और अभिजीत गुप्ता निकले। चीफ प्रॉक्टर डॉ. आएएस कुशवाहा, एडिशनल प्रॉक्टर प्रो. अनूप वर्मा और डॉ. कमलेश्वर ने दोनों को तलब करते हुए फटकार लगाई। पूछताछ में पता चला कि उन्होंने रात को 2.18 बजे से सुबह 4.36 बजे तक 11 बार जूनियर छात्रों को फोन किया था। यही नहीं उन्हें मैसेज भी  भेज गए। जिसकी स्क्रीन शॉट प्रॉक्टोरियल बोर्ड को सौंपा गया है।

एंटी रैगिंग कमेटी करेगी जांच
प्रो. आरएएस कुशवाहा ने बताया कि दोनों सीनियर छात्रों का हॉस्टल आवंटन रद्द कर दिया गया है। साथ ही भविष्य में भी उन्हें हॉस्टल में जाने पर रोक लगा दी गई है। केजीएमयू की एंटी रैगिंग कमेटी इस पूरे मामले की जांच करेगी।

प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम ने पकड़ा रैगिंग के दोषियों को
रैगिंग की ही फिराक में खड़े 2016 बैच के 18 सीनियर छात्रों पर एक-एक हजार का रुपये का जुर्माना लगाया गया है। ये छात्र 2017 बैच के छात्रों के हॉस्टल न्यू सीवी के पास समूह बनाकर खड़े थे। प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम उसी दौरान परिसर का भ्रमण कर रही थी। उन्होंने जब छात्रों का समूह वहां देखा तो पूछताछ शुरूकर दी। छात्रों ने बताया कि वह जूनियर छात्रों को देखने के लिए खड़े हुए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें