फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: पुलिस जीप में धक्का लगाने से इनकार करने पर किशोर पर थप्पड़ बरसाने वाला सिपाही लाइनहाजिर

Mon, 25 Apr 2022 12:04 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

पुलिस जीप में धक्का लगाने से इनकार करने पर किशोर पर थप्पड़ बरसाने वाले सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले में डीसीपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
किशोर को थप्पड़ मारता पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाका चौराहे पर शनिवार सुबह करीब साढे़ नौ बजे पुलिस की जीप खराब हो गई। इस पर जीप के चालक मुख्य आरक्षी सोहनलाल ने पास से ही एक युवक व किशोर को धक्का देने के लिए बुलाया। किशोर ने धक्का लगाने के लिए मना किया, तो सोहनलाल ने किशोर को थप्पड़ जड़ दिया।

विज्ञापन


घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही अधिकारियों ने संज्ञान लिया। डीसीपी पश्चिम सोमेन वर्मा ने आरक्षी को लाइन हाजिर कर दिया। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

नाका चौराहे पर प्रभारी निरीक्षक की जीप खराब हो गई थी। इस पर मुख्य आरक्षी सोहनलाल ने पास से एक युवक व किशोर को धक्का देने के लिए बुलाया। किशोर ने धक्का लगाने से मना कर दिया। इस पर गुस्साए आरक्षी सोहनलाल ने किशोर को थप्पड़ जड़ दिया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कुछ देर में फुटेज वायरल होने लगा। वीडियो के वायरल होते ही उच्चाधिकारियों ने संज्ञान में लिया।
विज्ञापन


एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक, प्रभारी निरीक्षक नाका मनोज कुमार मिश्रा की जुलूस में ड्यूटी लगी हुई थी। मामले की जानकारी होते ही सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथ ही मामले की जांच एसीपी बाजारखाला को दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें