सरोजनीनगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात हाईवे पर एक बेकाबू वाहन ने ट्रक का पहिया ठीक कर रहे तीन लोगों को रौंद दिया।
ट्रॉमा सेंटर ले जाए जाने तक एक ने दम तोड़ दिया, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
आजमगढ़ के सिघारी चंदेश्वर निवासी बबलू मदेशिया ने बताया कि उसका बहनोई सुधीर मदेशिया (30) गांव के रणजीत व मऊ के रतनपुरा निवासी ड्राइवर श्रीराम चौहान के साथ ट्रक पर माल लादकर कानपुर जा रहा था।
सरोजनीनगर स्थित स्कूटर इंडिया चौराहे के पास पहिये में कुछ खराबी आने पर ट्रक किनारे रोककर उसे ठीक करने लगे।
इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन तीनों को रौंदता हुआ निकल गया। गंभीर हालत में पुलिस ने तीनों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचा। इलाज शुरू होने से पहले ही सुधीर ने दम तोड़ दिया। जबकि रणजीत व ड्राइवर श्रीराम की हालत गंभीर बनी हुई है।