फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बेटियों को जहर देकर खुद लगा ली फांसी

Sat, 14 Jun 2014 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटा न जनने के तानों से तंग आकर महिला ने पहले तीन बच्चियों को जहर दे दिया और फिर खुद फांसी पर झूल गई।
विज्ञापन


आठ पन्नों के सुसाइड नोट से हकीकत का पता चलने के बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सास के खिलाफ भी मुकदमा किया गया है।

गगहा, कौड़ीराम प्रतिनिधि के अनुसार घटना हरैया गांव में रहने वाले रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी रामजन्म के घर की है।

बड़े बेटे आनंद की शादी नौ साल पहले खजनी के बरवल माफी निवासी रामराज की बेटी किरन (30) से हुई थी। आनंद की तीन बेटियां पायल (7), अनुष्का (4), और पारुल (3) थी।

आनंद विदेश (मस्कट) में मजदूरी करता था। सात महीने पहले लौटने के बाद से वह घर पर ही था।

बड़ी बहन रेखा की तबियत खराब होने पर बृहस्पतिवार की सुबह आनंद मां सावित्री को लेकर गोरखपुर आया, जबकि छोटा भाई शिवानंद पत्नी को परीक्षा दिलाने संतकबीरनगर चला गया।
विज्ञापन


घर पर पिता रामजन्म के अलावा पत्नी किरन तीन बेटियों के साथ मौजूद थी। शाम चार बजे रामजन्म गांव में टहलने चले गए।

शाम सात बजे लौटे तो किरन के कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था और बच्चियां भी नजर नहीं आ रही थीं।

आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से भीतर देखने पर उनके होश उड़ गए।

बिस्तर पर मासूम पायल, अनुष्का और पारुल बेसुध पड़ी थीं और छत के कुंडे से लगे फंदे पर किरन की लाश झूल रही थी।

रामजन्म के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुए। पास जाने पर तीनों बच्चियों और घर की बहू की जान जाने की बात स्पष्ट हुई।

गांव के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। कमरे की तलाशी में डायरी मिली, जिसमें किरन ने बेटा न होने पर पति और सास के तानों से तंग आकर बेटियों को खत्म करके जान देने की बात लिखी है।

किरन के भाई दिलीप की तहरीर पर गगहा पुलिस ने आनंद और सावित्री के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने देर शाम आनंद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पति और सास के ताना देने पर किरन ने तीन बेटियों को जहर देने के बाद फांसी लगाई है।

सुसाइट नोट मिलने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार किया गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी।

एसएसपी आकाश कुलहरि ने का कहना है कि बेटा न होने पर पति और सास के ताने से तंग आकर महिला ने तीन बेटियों को जहर देकर मारने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बृहस्पतिवार देर शाम इसकी जानकारी होने पर ससुर ने महिला के घरवालों और पुलिस को इसकी सूचना दी।

फॉरेसिंक टीम के साथ पहुंचकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें