फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी: गला रेतकर महिला की हत्या, घर में बिखरा मिला सारा सामान, जांच जारी

Sat, 06 Nov 2021 03:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मामले में लूटपाट की बातें भी सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
मामले की जांच के लिए पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी जिले के जगदीशपुर थाना स्थानीय थाना क्षेत्र के पूरब देवकली गांव में एक वृद्ध महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई। महिला का शव घर के भीतर चारपाई पर बिस्तर से ढका मिला। घर में रखी पेटी सहित जरूरी सामान बिखरा हुआ पड़ा मिला। मामले में लूटपाट किए जाने की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा करवाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पूरब देवकली में हलीमा पत्नी स्वर्गीय नादिर (60) घर में अकेले रहती थी।

शुक्रवार की रात रोजाना की तरह वह घर के कमरे में अकेले सोई हुई थी। सुबह काफी देर तक वो बाहर नहीं निकली तो आसपास के लोग अन्दर गए तो देखा कि वह घर के भीतर चारपाई पर बिस्तर से ढकी पड़ी हुई थीं।
विज्ञापन


बिस्तर उठाने पर देखा तो उनका गला किसी धारदार हथियार से रेता हुआ था और बिस्तर खून से लथपथ था। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

स्थानीय लोगों की माने तो घर में तितर बितर पड़े बिखरे पड़े सामान, खुले पड़े बक्शे से प्रतीत होता है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर के भीतर लूटपाट करने के बाद वृद्ध महिला की हत्या की गई है जबकि पुलिस ने बेटी के लड़के नाती जमीर अहमद की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

घटना की खबर पाकर अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी विनोद कुमार पाण्डेय, सीओ मुसाफिरखाना मनोज कुमार सहित आसपास थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार पाण्डेय का कहना है कि महिला के गले पर कटे का निशान मिला है। घटना के खुलासे के लिए चार टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें