फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीट-पीटकर की महिला की हत्या, फिर फंदे से लटकाया शव

Fri, 08 May 2015 07:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खैरीघाट (बहराइच)।
विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल के लोगों ने महिला को पीटकर उसे फांसी के फंदे से लटकाकर मार डाला। वारदात के बाद पति व ससुर फरार हो गए।
विज्ञापन


महिला ने मारपीट की सूचना अपने मायके वालों को दी थी लेकिन जब तक वो लोग पहुंचते महिला की मौत हो गई। परिवार वालों ने पति व ससुर के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

खैरीघाट थाना अंतर्गत सेमरिया गांव निवासी कुंजीलाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी शीला देवी (21) का विवाह तीन वर्ष पूर्व रायगंज निवासी रामदीन के साथ किया था। विवाह के बाद से ही अकारण उसकी बेटी को सताया जाने लगा।
विज्ञापन


रामदीन का कहना है कि गुरुवार शाम छह बजे के आसपास बेटी ने मोबाइल से कॉल कर फफकते हुए बताया कि पति उसे लाठियों से पीट रहे हैं। हत्या करने की भी बात कही जा रही थी।
विज्ञापन

कमरे में लटकती मिली शीला की लाश

शीला ने अपने भाई बुद्धिसागर से भी जिंदगी बचाने की गुहार लगाई थी। इस पर पिता-पुत्र गांव निवासी एक व्यक्ति की बाइक मांगकर बेटी की ससुराल को रवाना हुए।

कुंजीलाल का कहना है कि रात आठ बजे वह बेटे के साथ बेटी की ससुराल पहुंचे तो आंगन में उसकी सास चारपाई पर बैठी हुई थी। दामाद और समधि नदारद थे। सास से बेटी के बारे में पूछा गया तो वह चुप रही।

इतने में बुद्धिसागर शीला के कमरे की ओर गया तो वहां शीला का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। तत्काल थाने पर सूचना दी गई। खैरीघाट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रात में ही लाश को उतरवाया। शीला के शरीर पर चोटों के गहरे जख्म मिले हैं।

शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले में कुंजीलाल की तहरीर पर दामाद रामदीन और शीला के ससुर राजितराम के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें