फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदों की ये हरकत पढ़ सहम जाएंगे आप!

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बहराइच के कोतवाली नानपारा अंतर्गत एक गांव निवासी महिला को रात में अकेला पाकर गांव के दो लोगों ने उसके साथ चाकू की नोंक पर गैंगरेप किया।
विज्ञापन


महिला के विरोध पर परिवार समेत उसे बर्बाद कर देने की धमकी भी दी। पीड़ित महिला ने दोनों युवकों को नामजद करते हुए कोतवाली पर तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली नानपारा अंतर्गत एक गांव निवासी 30 वर्षीय महिला रात में घर में अकेली थी। परिवार के लोग रिश्तेदारी में गए थे। महिला का कहना है कि रात में एक बजे के आसपास गांव निवासी ननकऊ और बच्छराज दीवार फांदकर घर में घुस आए। चाकू की नोंक पर रेप किया।
विज्ञापन


विरोध पर उसे जानमाल की धमकी देते हुए पूरे परिवार को बर्बाद कर देने धमकी भी दी। महिला ने सुबह परिवारीजनों के घर लौटने पर पूरी बात बताई।
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस खानापूर्ति करती हुई नजर आई

महिला ने कोतवाली पहुंचकर ननकऊ और बच्छराज को नामजद करते हुए तहरीर दी है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आरडी चौहान ने बताया कि हल्का सिपाही और दरोगा को गांव भेजा गया है।

उनकी रिपोर्ट मिलने के बाद केस दर्ज कर महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा जाएगा। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि आरोपी युवकों की धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें