फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी से गैंगरेप की शिकायत करने गई मां के साथ की हैवानियत

Fri, 16 Oct 2015 08:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की शह से अपराधी इतने बेखौफ हो गए हैं कि वे अपराध को छिपाने के लिए दूसरी वारदात अंजाम देने से भी नहीं डर रहे। ऐसा ही एक मामला बहराइच के बौंडी क्षेत्र की है। एक किशोरी से गैंगरेप करने वाले दो भाइयों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। पीड़ित की मां गिड़गिड़ाई भी पर वे नहीं पसीजे।
विज्ञापन


इससे आरोपियों के हौसले बढ़ गए और उन्होंने शिकायत वापस लेने का दबाव डाला। नहीं मानने पर बृहस्पतिवार को रिश्तेदारों के साथ मिलकर पीड़िता की मां के साथ गैंगरेप किया।

महिला एक बार फिर थाने की चौखट पर पहुंची, आपबीती सुनाई, लेकिन पुलिस बहरी बनी रही। हारकर महिला शुक्रवार को एसपी दफ्तर पहुंची और पत्र लिखकर इंसाफ की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


बौंडी थाना क्षेत्र एक गांव निवासी महिला (38) ने एसपी कार्यालय में दिए गए पत्र में कहा है कि बुधवार सुबह उसकी 16 वर्षीय बेटी खेत जा रही थी। उसी समय भिरवा गांव निवासी प्यारे के बेटों नन्हूं और बबलू ने चाकू दिखाकर उससे गैंगरेप किया। इस मामले में महिला ने थाने पर प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
Trending Videos
विज्ञापन

रिश्तेदारों के साथ मिलकर किया पीड़िता की मां का रेप

महिला का कहना है कि बृहस्पतिवार दोपहर वह किसी काम से बौंडी बाजार गई थी। घर लौटते समय शाम करीब 4 बजे सुनसान स्थान पर नन्हूं और बब्लू ने अपने रिश्तेदार रमेश व बंटी के साथ उसे प्रार्थना पत्र वापस लेने की धमकी देते हुए मारापीटा। इसके बाद खेत में ले जाकर रमेश और बंटी ने उसके दुष्कर्म किया।

महिला बोली- लगातार धमका रहे आरोपी
देर शाम महिला दो राहगीरों की मदद से घर पहुंची। रात में ही थाने पर सूचना दी गई लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। थानाध्यक्ष बौंडी बीके यादव का कहना है कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं मिली, न ही किसी ने प्रार्थना पत्र दिया है। इससे परेशान महिला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र सौंपा है। महिला का कहना है कि उसे निरंतर धमकी मिल रही है।

एसपी बोले, जांच करवाएंगे
पुलिस अधीक्षक सालिकराम वर्मा ने कहा कि वे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की व्यवस्था देखने के लिए क्षेत्र भ्रमण पर हैं। हो सकता है कोई महिला आई हो, लेकिन मैं कार्यालय में नहीं था। प्रार्थना पत्र आया होगा तो सीओ से जांच करवाकर एफआईआर दर्ज करवाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें