फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से इंकार करने पर बंधक बना किया गैंगरेप!

Fri, 15 May 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद के पटरंगा थाना क्षेत्र से एक 15 वर्षीय किशोरी को फुसलाकर अगवा करने, शादी से इंकार करने पर उसे मारने-पीटने व बंधक बना दुराचार कर, प्रताड़ित करने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन


प्रकरण में पटरंगा पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।

रुदौली कोतवाली निवासी महिला की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप है कि मवई थाना क्षेत्र के मीरमऊ निवासी महताब आलम ने उसकी 15 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया और पटरंगा थाना क्षेत्र में उसे बंधक बनाकर रखा गया।
विज्ञापन

चिल्लाने पर मारा-पीटा व धमकी दी

किशोरी पर जबरन निकाह के लिए दबाव बनाया गया और विरोध करने पर उसके साथ दुराचार व मारपीट की गई।

वारदात में रजीउननिशा, जकीउननिशा, गुड़िया व जान आलम निवासीगण मैरामऊ थाना पटरंगा ने सहयोग किया। बेटी के चिल्लाने पर मारा-पीटा व धमकी दी गई।

शुक्रवार को पटरंगा थाना पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की तफ्तीश कराई जा रही है। किशोरी को ढूंढने व आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें