फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज करने का झांसा दे तांत्रिक ने किया दुष्कर्म

Fri, 05 Sep 2014 11:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
काफी समय से पेट दर्द से परेशान महिला का झाड़फूंक कर इलाज करने का झांसा देकर तांत्रिक ने महिला से दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला कई महीनों से पेट दर्द से परेशान थी।

गांव की एक महिला के बताने पर पीड़िता करीब एक साल से सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंगरोसी में रहने वाले बबलू नाम के तांत्रिक से इलाज करा रही थी।

पीड़िता के मुताबिक 30 अगस्त को तांत्रिक ने उसे अच्छा मुहूर्त होने की और रात में तंत्र पूजा करने की बात कही। पीड़िता के मुताबिक वह तांत्रिक के झांसे में आ गई और रात में सिंगरोसी में ही रुक गई।

पीड़िता के मुताबिक तांत्रिक ने झाड़फूंक के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक उसने कोतवाली में तहरीर दी मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई इसके बाद उसने आईजी से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें