फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : शोहदे से तंग आकर मां-बेटी ने फांसी लगाकर दी जान, अश्लील वीडियो पति को भेजकर बना रहा था दबाव

Wed, 24 Mar 2021 11:09 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
विज्ञापन
फांसी (सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नग्रसेन गांव की रहने वाली विवाहिता को गांव का ही एक दबंग युवक एक साल से परेशान कर रहा था। इसी बीच उसने किसी तरह चुपके से युवती का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद दबंग युवक अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। परेशान युवती ने उसकी बात मानने से मना किया तो दबंग ने विवाहिता युवती के पति को अश्लील वीडियो भेज दिया। इससे आहत होकर विवाहिता ने अपनी के साथ बुधवार को घर से कुछ दूरी पर पेड़ से लटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय, जिला अधिकारी मार्कंडेय शाही ने मौके पर पहुंचे। युवती के चाचा की तहरीर पर गांव के रहने वाले आरोपी युवक के खिलाफ थाना तरबगंज में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन


थाना तरबगंज क्षेत्र के बेलसर गांव के बाबा नग्रसेन के रहने वाले एक युवक ने बताया कि घर पर उसकी भाभी भतीजी के साथ रहती थी। भतीजी की शादी करीब चार माह पूर्व हुई थी। पप्पू का आरोप है कि सत्यम सिंह युवती को एक साल से परेशान करता कर रहा था। जिसको लेकर कई बार उससे कहासुनी हुई, पंचायत भी हुई। मगर सत्यम की हरकतों में सुधार नहीं हुआ।

सत्यम ने किसी तरह युवती का अश्लील वीडियो बना लिया और उसको वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। 22 मार्च को सत्यम ने अश्लील वीडियो युवती के पति को भेज दिया। इसका पता लगते ही युवती परेशान हो गई। उसने पूरी बात अपनी मां से बताई। इसके बाद वह अपनी बेटी को लेकर मायके चली गई थी। मगर सत्यम सिंह फोन करके घर वापस आने का दबाव बनाने लगा। यही नहीं उसने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। दबाव में आकर मां बेटी वापस घर आ गईं। लेकिन परेशान होकर मां-बेटी ने मंगलवार देर रात  घर से कुछ दूरी पर खेत में लगे कटहल के पेड़ से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन


सुबह ग्रामीणों ने दोनों का शव देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय, जिला अधिकारी मार्कंडेय शाही, थाना प्रभारी तरबगंज, पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रजजन बाबा, चौकी प्रभारी जय हरि मिश्र मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी सत्यम को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ कर रही है।
 
विज्ञापन

दबंग युवक से परेशान मां-बेटी ने घर छोड़ मायके में ली शरण

आरोपी सत्यम सिंह ने अश्लील वीडियो वायरल करने को लेकर धमकाता रहा। इसकी जानकारी जब मां को हुई तो बेटी के साथ ही मां भी दहशत में आ गई। दोनों ने घर छोड़ने का निर्णय लिया और बेटी को संग लेकर अपने मायके चली गई। मगर आरोपी ने इसके बाद खुशबू और उसकी मां को गांव वापस लौटने को के लिए धमकाने लगा। जिससे मजबूरन दोनों को वापस लौटना पड़ा।

पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि दलित मां-बेटी का शव गांव में एक पेड़ से लटकता मिला है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। आरोपी युवक  को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। विवाहिता बेटी के चाचा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए केस दर्ज किया गया है। सीओ तरबगंज को मामले की तफ्तीश सौंपी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें