फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 रुपये के चेक को बनाया दो लाख का, धरा गया

Mon, 02 Feb 2015 10:14 PM IST
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बीस रुपये के चेक को 2,02,000 का बनाकर खाते में जमा करने पहुंचा जालसाज अमीनाबाद पुलिस के हत्थे चढ़ा है। शनिवार दोपहर पकड़े गए इस जालसाज ने खुलासा किया है कि दिल्ली में बैठा उसका आका ऐसे चेक तैयार करता है वह उसी के कहने पर वह बैंक में जाली चेक जमा करने पहुंचा था। इसके एवज में उसे 25 हजार रुपये महीने की तनख्वाह मिलती है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अमीनाबाद महंथ यादव ने बताया कि शिवाजी मार्ग स्थित पंजाब नेशनल बैंक में लखीमपुर खीरी के पसगवां थाने गांव मछेछा का विमल कुमार शनिवार दोपहर गरीब महिला के खाते में दो लाख दो हजार रुपये का चेक जमा करने पहुंचा। बैंककर्मियों को मामला संदिग्ध नजर आया। एसआई पल्लवी त्रिपाठी ने विमल से पूछताछ की।

बैंककर्मियों ने जांच में पाया कि कृष्णानगर निवासी अंकुर कुमार के 20 रुपये के चेक को दो लाख दो हजार का बनाकर महिला के खाते में जमा किया गया है।
विज्ञापन

निकाल लिए 39 हजार रुपये, इस तरह दिया वारदात को अंजाम

इसी तरह विमल ने राजस्थान निवासी के 20 रुपये के चेक पर 39,500 रुपये भरे थे। विमल ने खुलासा किया कि दिल्ली में गणेश इंटर प्राइजेज के मालिक अजय कुमार शर्मा उसे 25 हजार रुपये की नौकरी पर रखा है। वहीं कई स्थानों पर बैंक खातों में चेक जमा करने भेजता था।

ऐसे रकम उड़ाते थे जालसाज
गैंग खाताधारकों के चेक किसी तरह हथिया लेता। इस दौरान गरीब लोगों को फोन करके कर्ज के लिए पटाता। झांसे में आए लोगों के खाते में जमा रकम से कुछ कम का चेक बनाकर जमा करता।

इसके बाद उसे गलती से अधिक रकम जमा होने का झांसा देकर शेष रकम निकलवा लेता था। हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश व पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में अनेक लोगों को कर्ज का झांसा देकर खाते में चेक जमा करके रकम स्थानांतरित करा चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें