फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: तिलक समारोह में झगड़ा कर भागे युवक ने भीड़ को कार से रौंदा, एक की मौत, कई घायल

Thu, 14 Apr 2022 07:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में एक युवक ने भीड़ को कार से रौंद डाला। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के शिकार लोगों के परिजनों से मुलाकात करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोसाईंगंज के कबीरपुर गांव के एक गेस्ट हाउस में बुधवार की रात आयोजित तिलक समारोह में पहुंचे कुछ लोगों ने शराब के नशे में विपक्षी को देख गाली गलौज कर माहौल बिगाड़ने का काम किया। जिससे नाराज लोगों ने उसे खदेड़ कर बाहर निकाल दिया। इसके बाद एक व्यक्ति के अपनी कार से गेट पर खड़े कुछ लोगो को रौंदते हुए भाग निकला। इस घटना में एक की मौत हो गई तथा आधा दर्जन लोग घायल हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर सुल्तानपुर रोड जाम कर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर शैलेन्द्र गिरी के मुताबिक बुधवार की रात कबीरपुर गांव के पास स्वयंबर लॉन में वहीं के रहने वाले जागेश्वर प्रसाद के बेटे महेंद्र प्रताप का तिलकोत्सव था। देर रात नशे में धुत कुल्लीखेड़ा निवासी आशीष रावत, आशीष यादव निवासी कबीरपुर को देखकर गाली गलौज करने लगा। दोनों के बीच हाथा पाई शुरू हुई तो तिलक समारोह का माहौल खराब न हो इसलिए दोनों को लॉन से बाहर खदेड़ दिया गया। जिससे नाराज होकर आशीष रावत ने अपनी कार  से लॉन के गेट के पास खड़े लोगो को रौंद दिया और फरार हो गया जिसमें गेट पर खड़े सूरज यादव (26),

हौसला प्रशाद यादव, उधम सिंह, सतीश यादव, रामकुमार, राज वीर (भोले) , अभय यादव (लल्ला), आशीष यादव (भूरा), मनीष यादव, स्वप्निल (राधे) , आदि घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए क्षेत्र के अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। सूरज की इलाज के दौरान मेदांता में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर गोसाईंगंज के मुताबिक आरोपितों को हिरासत में लिया जा चुका है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


मातम में बदली खुशियां: लोग एक ओर जहां डीजे की धुन पर थिरक रहे थे वहीं अचानक गाली गलौज से माहौल बिगड़ गया। खुशियां उस समय मातम में बदल गई कार से रौंदे जाने में कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद डीजे की धुन की जगह चीखें सुनाई पड़ने लगीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें