फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति, पत्नी के बीच आया 'वो' तो हो गया गोलीकांड!

Tue, 29 Jul 2014 03:40 AM IST
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सआदतगंज क्षेत्र में सोमवार सुबह एक व्यक्ति ने तीखी झड़प के बाद पत्नी पर तमंचे से फायर किया। इसके बाद अपनी कनपटी पर तमंचा सटा गोली मार ली।
विज्ञापन


बच्चों ने पुलिस को सूचना दी और पड़ोसियों की मदद से दोनों को ट्रॉमा सेंटर ले गए। लेकिन तब तक पति की मौत हो चुकी थी, जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार सीतापुर के जिला अस्पताल में वार्डबॉय की पत्नी से गलत रिश्तों को लेकर पांच साल से तनातनी चल रही थी। वार्डब्वॉय ईद के मौके पर बच्चों से मिलने आया था। पत्नी सपा नेता है और पार्षदी का चुनाव भी लड़ चुकी है।
विज्ञापन
Trending Videos

पत्नी पर तीन गोलियां चलाई

एसओ सआदतगंज शशिकांत यादव ने बताया कि सीतापुर जिला अस्पताल में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी मो. इस्माइल (42) न्यू रामनगर में तीन बच्चों के साथ रह रही पत्नी मलिका माहे निगार से मिलने आया था।

मो. इस्माइल ने चाय-नाश्ता के दौरान बेटे मो. अफजल (20), मो. जीशान (18) व मो. फैजान (14) की खैरखबर ली। इसके बाद 9:45 बजे मलिका के कमरे में पहुंचा।

किसी बात को लेकर दंपती में तीखी झड़प हुई और इस्माइल ने तमंचा निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। पहला हवाई फायर करने के बाद पत्नी को निशाना बनाया और तीसरी गोली अपनी कनपटी पर मार ली।

बेडरूम से मिला तमंचा और खोखे

फायरिंग की आवाज सुनकर तीनों बच्चे दौड़े। मां को बेड पर खून से लथपथ और पिता को फर्श पर गिरा देख सन्न रह गए। अफजल ने पड़ोसियों को आवाज दी और मां को ट्रॉमा सेंटर ले गया। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से इस्माइल को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।

डॉक्टरों ने इस्माइल को मृत घोषित कर दिया, जबकि जबड़े में गोली लगने से घायल मलिका की हालत नाजुक बताई है। पुलिस ने मो. जीशान की तहरीर पर इस्माइल के खिलाफ कातिलाना हमले का मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू की।

मलिका के बेडरूम से 315 बोर का तमंचा व तीन खोखे बरामद हुए हैं। इनमें एक खोखा तमंचे की नाल में फंसा था।

एक दूसरे पर लगाते थे आरोप

बेटों व पड़ोसियों से तहकीकात के बाद एसओ ने बताया कि पति-पत्नी एक-दूसरे पर गलत रिश्तों का आरोप लगाकर झगड़ते थे।

पांच साल से दोनों ने नाता तोड़ रखा था। इसके बाद से मलिका माहेनिगार अपने तीनों बेटों के साथ न्यू रामनगर स्थित मायके में रह रही थी।

इस्माइल त्यौहार पर अपने बच्चों से मिलने आता था। वह सीतापुर में एक अन्य महिला के साथ रह रहा था और उससे बच्चे भी हैं।
विज्ञापन

सपा की सक्रिय कार्यकर्ता थी महिला

इस्माइल को अपनी पत्नी के एक व्यक्ति से गलत रिश्तों का शक था। सपा की सक्रिय कार्यकर्ता मलिका माहेनिगार ने गढ़ी पीर खां वार्ड से पार्षद का चुनाव लड़ा था। उसने नौ कमरों के मकान का बड़ा हिस्सा किराए पर उठा रखा था।

मो. अफजल बीटेक, मो. जीशान बीएससी और मो. फैजान हाईस्कूल का छात्र है। पुलिस ने इस्माइल की मौत की सीतापुर में रहने वाले उसके परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है। आसपास के कुछ लोगों ने बेटों पर संदेह जताया।

एसओ का कहना है कि बरामद तमंचे को फिंगरप्रिंट मिलान के लिए भेजा जाएगा और इस्माइल के दाहिने हाथ की धोवन को भी परीक्षण के लिए सुरक्षित कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें