फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे आशिक ने छात्रा के चेहरे पर ब्लेड से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली न्यू अशोक नगर इलाके में एक तरफा प्यार में एक सिरफिरे आशिक ने अपने साथी के साथ मिलकर डीयू की छात्रा पर पेपर कटर से हमला कर दिया।
विज्ञापन


आरोपी युवती से जबरन प्यार का इजहार करने का प्रयास कर रहा था। विरोध करने पर उसने 22 साल की युवती के चेहरे, सिर, सीने, हाथ और पेट पर ताबड़-तोड़ दस से अधिक वार कर दिए।

युवती के चिल्लाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।

बीच रास्ते में हाथ पकड़कर प्यार का इजहार

खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में पीड़िता को पहले एलबीएस बाद में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने सिरफिर आशिक वसीम अकरम (25) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इसके साथी की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता सलमा (22) (बदला हुआ नाम) अपने परिवार के साथ न्यू अशोक नगर में रहती है। वह डीयू से बीकॉम सेकेंड ईयर की छात्रा है। इसके अलावा वह आनंद विहार में ब्यूटीशियन का कोर्स भी कर रही है।

रविवार शाम को वह आनंद विहार से घर लौट रही थी। इस बीच कोंडली मोड पर पुल के पास उसे कल्याणपुरी निवासी वसीम अकरम व उसका दोस्त वसीम खान मिला। वसीम अकरम ने सलमा का हाथ पकड़ लिया और उससे प्यार का इजहार करने लगा।
विज्ञापन

एक ने हाथ पकड़ा दूसरे ने कर डाली ये हरकत

सलमा ने मना किया तो भड़क गया। उसने जेब से पेपर काटने वाला बड़ा कटर निकाल लिया। आरोप है कि वसीम खान ने सलमा को पकड़ा, वहीं वसीम अकरम ने उस पर हमला कर दिया। 10 से अधिक वार करने के बाद दोनों फरार हो गए।

पुलिस ने सलमा को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, सलमा के परिजनों ने आरोप लगाया कि वसीम अकरम पिछले दो सालों से उनकी बेटी का पीछा करने के अलावा परेशान कर रहा था।

परिजनों ने फरवरी माह में कल्याणपुरी थाने में छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे पकड़ा भी था। लेकिन जमानत पर आने के बाद उसने दुबारा सलमा को परेशान करना शुरू कर दिया था। पुलिस वसीम खान की तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें