मोहनलालगंज में 45 साल के अधेड़ बाबा ने पड़ोस में रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची का छह महीने तक यौन शोषण किया। इस बीच बच्ची गर्भवती हो गई तो बाबा ने उसे धोखे से गर्भपात की दवा खिला दी। जब बच्ची की हालत बिगड़ी तो घरवालों को घटना की जानकारी हुई।
इसके बाद उन्होंने मोहनलालगंज थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पुलिस ने आरोपी बाबा की तलाश शुरू कर दी है।
इंस्पेक्टर मोहनलालगंज आरके शुक्ला ने बताया कि आरोपी बाबा दूर के रिश्ते में बच्ची का चाचा है। इससे लड़की के घर वालों को कभी शक नहीं हुआ। वह समझते थे कि बच्ची बाबा के पास खेलने जा रही है। वहीं, बाबा रिश्तों को कलंकित करता रहा।
बच्ची ने परिवारवालों को बताया कि लगभग छह महीने पहले उसे कमरे में बंद करके दुष्कर्म किया।