फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के होटल में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, 'डोंट डिस्टर्ब' की तख्ती लगाकर कातिल फरार

Mon, 07 May 2018 09:17 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध को पहचानने की कोशिश की जा रही है - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ के कैसरबाग के बांसमंडी चौराहा स्थित होटल कॉन्टीनेंटल के कमरा नंबर 203 में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। कानपुर के कंप्यूटर इंजीनियर के नाम से ऑनलाइन बुक कमरे का एडवांस किराया जमा करने के साथ ‘डोंट डिस्टर्ब’ की तख्ती लगाकर कातिल फरार हो गया। तीसरे दिन दुर्गंध फैलने पर होटल के अफसर सचिन वर्मा को इसकी भनक लगी। युवक की पहचान शाहजहांपुर के फैशन डिजाइनर अर्पित दीक्षित के रूप में हुई।

विज्ञापन


चाकू से गोदा, गला भी रेत डाला
दुर्गंध फैलने पर पुलिस ने दरवाजा खोला तो युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। उसे चाकू से गोदने के साथ गला रेतकर मारा गया था। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ इलेक्ट्रानिक सर्विलांस से कातिल की तलाश की जा रही है।

बुकिंग दूसरे के नाम से
अपर पुलिस अधीक्षक नगर पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि होटल प्रबंधन से पता चला कि कानपुर के ट्रांसपोर्टनगर स्थित मोहल्ला बगाही निवासी कंप्यूटर इंजीनियर अभिनव पाल (28) के नाम से कमरे की ऑनलाइन बुकिंग हुई थी। बृहस्पतिवार शाम 6:10 बजे होटल पहुंचे युवक ने शाहजहांपुर के बहादुरगंज निवासी अर्पित दीक्षित की आईडी के साथ किराया जमा किया। वह काउंटर से चाबी लेकर कमरे में चला गया था।

विज्ञापन

लाश किसकी, चार घंटे तक उलझी रही कहानी

- फोटो : amar ujala
बुकिंग और जमा आईडी से गुत्थी ऐसी उलझी कि लाश अभिनव की या अर्पित की यह तय करने में पुलिस को चार घंटे लग गए।  पहले पुलिस को लगा कि अभिनव की हत्या की गई है। उसके बारे में छानबीन शुरू हुई।

पता चला कि बहराइच के राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में कंप्यूटर साइंस के अतिथि शिक्षक रहे अभिनव का दो महीने पहले उत्तराखंड सचिवालय में कंप्यूटर लिपिक के पद पर चयन हुआ था। इस पर उसने 31 मार्च को बहराइच के पॉलीटेक्निक कॉलेज की नौकरी छोड़ दी थी। पुलिस ने कानपुर के बगाही में रह रहे उसके भाई को फोन किया।

इस बीच अर्पित के बारे में शाहजहांपुर पुलिस से संपर्क किया गया। पता चला कि बृहस्पतिवार को त्रिवेणी एक्सप्रेस से लखनऊ रवाना हुए अर्पित का देर रात मोबाइल बंद हो जाने से परेशान परिवारीजनों ने रविवार सुबह  बहादुरगंज थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है।

भाई कर रहा था लखनऊ में तलाश
पता चला कि अर्पित की तलाश में उसका बड़ा भाई अंकित दीक्षित शनिवार से लखनऊ में है। उसके परिवारीजन शाहजहांपुर से देरशाम लखनऊ पहुंचे। इस बीच राजधानी में रह रहे रिश्तेदारों ने शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन

आखिर कौन मिलने आया था

पुलिस सीसीटीवी से सुराग की तलाश कर रही है। - फोटो : amar ujala
अर्पित से बृहस्पतिवार रात 9 बजे एक अन्य युवक मिलने आया था। कमरे से दो मोबाइल फोन, शराब की दो खाली बोतलें और जली हुई सिगरेट के ढेर सारे टुकड़े मिले। कमरे में रखे बैग से कपड़ों के साथ एक जोड़ी झुमकी, मेकअप का सामान, शेविंग किट, आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम कार्ड मिला।

कंप्यूटर इंजीनियर की तलाश में जुटी पुलिस
होटल के कर्मचारियों और अर्पित के परिवारीजनों से तहकीकात व सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने कानपुर के रहने वाले कंप्यूटर इंजीनियर अभिनव पाल की सरगर्मी से तलाश शुरू की है। अर्पित व अभिनव के बीच संबंधों की गहन छानबीन की जा रही है।

फेसबुक आईडी ने उलझाया
अंकित ने होटल के कमरे में मिले दोनों मोबाइल फोन पहचानते हुए कहा कि वह अर्पित के हैं लेकिन उसने दोनों में पासवर्ड लगा रखे थे। बताया कि अर्पित की फेसबुक आईडी लगातार ऑपरेट की जा रही है। पुलिस को कंप्यूटर इंजीनियर अभिनव पाल द्वारा उसकी फेसबुक आईडी लॉगइन किए जाने का शक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें