फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के लिए पोते ने ही किया था बाबा का कत्ल, फिर बक्से में भरकर गाड़ दी लाश, खुद ही गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई

Sun, 03 Jan 2021 12:40 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

साढ़े तीन बीघा भूमि के लालच में सगे पोते ने दादा की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर शव को बक्से में भरकर तालाब के किनारे एक गड्ढे में गाड़ दिया था। मामले के छह महीने बाद आरोपी ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल किया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गंजरिया मजरे गढ़ी राखमऊ में सहदेव उर्फ लल्लू (23) ने अपने दादा राधेश्याम (58) की गला दबाकर 6 जुलाई को हत्या कर दी थी और शव को छुपाने के लिए घर के बक्से में रखकर तालाब किनारे गड्ढे में गाड़ दिया था।

आरोपी ने जैदपुर पुलिस को गुमराह करने के लिए दादी के साथ मिलकर गुमशुदगी की तहरीर दी थी तब से पुलिस गायब हुए व्यक्ति की तलाश कर रही थी।

शनिवार को पुलिस को पोते पर शक हुआ और उसे हिरासत में लिया तो पोते ने ही पूरी घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि अभी पूछताछ जारी है।

घटना के खुलासे से हर कोई हैरान है। वहीं, परिजन भी रिश्तों के कत्ल से टूट चुके हैं। हर कोई यही कह रहा है कि आखिर कोई जमीन जायदाद के लिए ऐसा कैसे कर सकता है कि अपने बाबा का कत्ल कर दे। ग्रामीण आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं जिससे कि आगे फिर कभी कोई ऐसी वारदात को अंजाम न दे सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें