फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका को जिंदा काट डाला फिर खुद भी फंदे से लटक गया

Fri, 07 Oct 2016 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
मामले की जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
घुंघटेर थाना क्षेत्र के अहमदनगर गांव में महिला की धारदार हथियार से हत्या कर उसका शव खेत में फेंक दिया गया, जबकि कुछ दूरी पर उसके प्रेमी का शव पेड़ से लटकता पाया गया है। दो शव मिलने से अहमदनगर गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू की है। पुलिस का कहना है कि प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

ग्रामीणों का कहना है कि इन दोनों के बीच काफी लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वहीं मृतक व्यक्ति की पत्नी का आरोप है कि उसके पति की कुछ लोगों ने हत्या करने के बाद शव पेड़ में फांसी के फंदे से लटका दिया है।
विज्ञापन


थाना घुंघटेर क्षेत्र के अहमदनगर मजरे गड़िया बाजार गांव के निवासी देशराज मौर्या (45) पुत्र नत्था मौर्या का शव बृहस्पतिवार की सुबह गांव के बाहर खेत में एक पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकता मिला। सुबह के समय निकले ग्रामीणों ने जब शव पेड़ में लटकता देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
Trending Videos

दो सौ मीटर की दूरी पर मिला दूसरा शव

इनसेट में महिला व विलाप करते मृतक के परिजन - फोटो : amar ujala
पहुंची पुलिस शव को नीचे उतरवाकर कार्रवाई कर ही रही थी कि इसी बीच पता चला कि यहां से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर खेत में ही गांव की शर्मा देवी (38) पत्नी नन्हेलाल गौतम का खून से लथपथ शव पड़ा है।

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करने के साथ ही दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस का कहना है कि मृतक देशराज व शर्मा देवी के बीच काफी लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और आपस में हुए विवाद के बाद प्रेमी देशराज ने प्रेमिका की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी है। हालांकि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

महिला के शव के पास मिला युवक का मोबाइल व चप्पल

जांच के दौरान पुलिस - फोटो : amar ujala
मृतका शर्मा देवी का शव जिस खेत में पड़ा मिला है उसी के पास ही मृतक देशराज का मोबाइल फोन व चप्पल पड़ा मिला है। इससे यह बात साफ हो गई है कि यह दोनों एक-दूसरे से मिलने के लिए ही खेत गए थे। मृतक देशराज के दो व मृतका शर्मा देवी के चार बेटी व एक बेटा है। इस घटना के बाद इन दोनों के परिवारीजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।

भोर में घर से निकले थे दोनों
मृतक देशराज की पत्नी शांति देवी ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब चार बजे देशराज अपने घर से यह कहकर निकला था कि वह शौच के लिए जा रहा है।

वहीं मृतका शर्मा देवी के पति के फोन पर सुबह के समय किसी का फोन आया था उसके बाद ही शर्मा देवी भी घर से यह बता कर निकली थी कि वह शौच करने खेत की ओर जा रही है। देशराज व शर्मा देवी के घर से निकलने का समय भी लगभग एक ही बताया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों मेें इन दोनोें के प्रेम प्रसंग होने की भी काफी चर्चा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें