चाय देने में देरी होने पर सहारनपुर के सरसावा के मीरपुर गांव में एक युवक ने फावड़े के हत्थे से सिर पर वार कर 65 साल की मां को मार डाला।
पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को घर के समीप खेत से गिरफ्तार कर घर से ही फावड़ा बरामद कर लिया। युवक नशेड़ी बताया जाता है। घटना से गांव के लोग स्तब्ध रह गए। पिता की ओर हत्यारोपी बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मीरपुर निवासी अय्यूब का परिवार मेहनत मजदूरी करता है। रोजाना की तरह शुक्रवार की सुबह छह बजे वे लोग मजदूरी पर जाने की तैयारी कर रहे थे और पत्नी रफीला (65) चाय बनाने के लिए चूल्हा जला रही थी, तभी उसका बड़ा पुत्र नौशाद (35) उससे चाय मांगने लगा।