प्रेत शक्तियों को हासिल करने के लिए एक चाचा ने अपनी मासूम भतीजी की बृहस्पतिवार रात बलि चढ़ा दी। अंधविश्वासी चाचा ने बच्ची को सोते समय उसकी मां के पास से उठाकर वारदात को अंजाम दिया।
सुबह जब पति-पत्नी ने खोजबीन शुरू की तो गांव के बाहर महिला का देवर भतीजी का शव रखकर बैठा था। हत्या करने के बाद उसने पेट फाड़कर कलेजी व गुर्दा निकाल लिया था। तंत्र साधना करने की तैयारी कर रहा था।
मौके पर ही आरोपी चाचा को दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
मोतीपुर थाना अंतर्गत सर्रा मुंदरी गांव निवासी राकेश कुमार झाड़ फूंक और तंत्र साधना करता है। इधर कुछ दिनों से उसे प्रेत शक्तियों को हासिल करने की सनक सवार थी। इसके चलते वह बलि देने की फिराक में था। राकेश की नजर अपनी मासूम भतीजी पर भी गड़ गई।