डीएम शकुंतला गौतम ने पीड़ित की बात सुनी और एएसपी बलरामाचारी दुबे को कार्रवाई का निर्देश दिया। कलेक्ट्रेट के बाद बुजुर्ग पुन: अपनी पत्नी को गोद में उठाकर एसपी कार्यालय पहुंचा तो एएसपी ने मोहनगंज पुलिस को फटकार लगाई।
इसके बाद बुजुर्ग की तहरीर पर गांव के मोहम्मद खलील, अमीन, जमील, सद्दाम व गुड्डू के खिलाफ केस दर्ज हुआ। एएसपी ने मामले में पुलिस की ओर से लापरवाही बरतने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि एसओ से जवाब तलब किया है।