फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: बाइक से जा रहे युवक की मांझे में फंसकर आधी गर्दन कटी, मौके पर ही दर्दनाक मौत

Sat, 19 Jun 2021 06:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच

सार

बहराइच में पतंग के मांझे के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
 
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच में मोटरसाइकिल से जा रहे युवक के गर्दन में मोहम्मदा ओवर ब्रिज पर पतंग का मांझा फंस गया जिसके कारण उसकी आधी गर्दन कट गई और वह तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से नीचे गिर गया। 

विज्ञापन


हादसे में मौके पर ही दीपक यादव (24) पुत्र विजय बहादुर यादव निवासी भगतापुर की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। घटना की सूचना पाते ही एसआई इंद्रजीत यादव, चौकी प्रभारी अजय तिवारी हमराही दिवाकर के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि मृतक युवक दीपक यादव मोटर साइकिल से बहराइच जा रहा था। मोहम्मदा नाले पर ओवर ब्रिज पर पहुंचे ही किसी पतंग का चाइनीज मांझा गर्दन में फंस जाने के कारण आधी गर्दन कट गई। जिसके कारण युवक गिर पड़ा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें