फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी झगड़ा होने पर शराब खरीदी और उसमें जहर डालकर पी गया

Tue, 14 Jun 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
बंथरा में पत्नी से झगड़े के बाद ट्रक चालक सर्वेश पाल (28) ने शराब में जहर मिलाकर पी लिया। परिवारीजन उसे गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर ले गए जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


अंबरपुर गांव निवासी सर्वेश दादूपुर के एक गिट्टी प्लांट में ट्रक चलाता था। सोमवार दोपहर पत्नी ऋतु ने उससे घरेलू खर्च के लिए 500 रुपये मांगे। सर्वेश ने रुपये नहीं दिए तो पति-पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हो गया।

सर्वेश ने उसे काम चलाने को कहा लेकिन ऋतु अड़ गई और 1000 रुपये मांगने शुरू कर दिए। इससे गुस्साए सर्वेश ने उसकी पिटाई कर दी। ऋतु रोने लगी तो वह घर से बाहर निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक तंगी से अक्सर होता था झगड़ा

demo pic
परिवारीजनों ने बताया कि सर्वेश देशी शराब के ठेके पर पहुंचा और शराब खरीदी। शराब में ही उसने जहरीला पदार्थ मिलाकर पी लिया।

उल्टियां होने पर भाई श्यामू और हरिओम आ गए। उसे ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया।

सर्वेश के परिवार में छह साल का बेटा ऋषभ और दो माह की बेटी जाह्नवी है। परिवारीजनों का कहना है कि आर्थिक तंगी के चलते अक्सर उसका पत्नी से झगड़ा भी होता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें