वीडियो बनाने के बाद युवक ने कर ली आत्महत्या।
- फोटो : amar ujala
अयोध्या की नगर कोतवाली बेनीगंज की रेलवे क्रॉसिंग पर अमित मौर्या नाम के एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। इसके पहले युवक ने वीडियो बनाकर चौकी इंचार्ज देवकाली, सिपाही हेमंत और कोतवाल पर उत्पीड़न और अपने चाचा पर संपत्ति में बेईमानी करने का आरोप लगाया।
युवक वीडियो बनाने के बाद ट्रेन के सामने कूद गया और आत्महत्या कर ली। मामले के सामने आते ही हड़कंप मच गया। युवक का शव कोतवाली नगर के बेनीगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास पड़ा मिला।
मामले पर एसएसपी शैलेश पांडेय ने कहा कि मामला सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में लंबित है। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के खिलाफ प्रारंभिक कार्रवाई की गई थी। मामले की जांच एसपी ग्रामीण को सौंपी गई है।
मामले में जिले की भाजपा इकाई ने भी एक जांच समिति का गठन किया है। इसकी जानकारी भाजपा के महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने दी।