फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: पत्नी को दी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 25 लाख रुपये की मांग की, मुकदमा दर्ज

Mon, 14 Feb 2022 05:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

इंदिरा नगर की एक महिला ने पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। उसने कहा कि शादी के बाद ही पति ने उसके परिवार के पेट्रोल पंप के कारोबार में हिस्सेदारी और दो फ्लैट की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी नहीं करने पर 12 जनवरी 2021 को घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के इंदिरानगर थाने में एक युवती ने कानपुर निवासी पति व ससुराल वालों के खिलाफ अश्लील फोटो वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल करने, गहने व नकदी समेत दहेज का सामान हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


इंदिरानगर के एक अपार्टमेंट में रहने वाली युवती ने कानपुर के टैगोर रोड निवासी पति अतीक रहमान पर चुपके से अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। युवती ने पति के साथ ही सास अनीस फातिमा, ननद शफीका सबीहा व जेठ अमरीन जियाउर्रहमान के खिलाफ इंदिरानगर थाने में तहरीर दी है।

इसमें बताया कि 20 सितंबर 2018 को निकाह के कुछ दिनों बाद ही पति ने उसके परिवार के पेट्रोल पंप के कारोबार में हिस्सेदारी और दो फ्लैट की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी नहीं करने पर 12 जनवरी 2021 को घर से निकाल दिया। रिपोर्ट दर्ज कराने पर 22 जून 2021 को पति ने सुलहनामे पर हस्ताक्षर करा लिए। युवती का आरोप है कि सुलह के वक्त ही उसने पति के गहने उन्हें लौटा दिए थे। मगर ससुराल वालों ने शादी में दिया गया दहेज, नकदी, कपड़े आदि सामान मुकदमा वापस होने पर लौटाने को कहा। मगर मुकदमा वापस होने पर भी सारा सामान नहीं लौटाया।
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि पति ने चुपके से उसके अश्लील फोटो खींच लिए थे। जिनके बदले वह 25 लाख रुपये वसूलने की धमकी दे रहा है। रकम नहीं देने पर ये फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है।

इंदिरानगर इंस्पेक्टर डॉ. रामफल प्रजापति ने बताया कि युवती की तहरीर पर पति समेत ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकाने व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज करके उपनिरीक्षक भरत पाठक को विवेचना सौंपी है। छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें