फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के गढ़ में दिनदहाड़े बड़ी बैंक लूट!

Tue, 23 Sep 2014 12:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरसहायगंज (कन्नौज)
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के कसबा सरायप्रयाग में स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में घुसे असलहाधारी बदमाशों ने पांच लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने ग्राहकों एवं बैंक स्टाफ को स्टांग रूम में बंद कर दिया। इस दौरान तमंचे की बट से वार कर कैशियर को घायल कर लिया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन देर शाम तक इस मामले में कोई सुराग नहीं मिल सका। घटना के वक्त बैंक के आसपास न तो कोतवाली पुलिस थी और न ही बैंक में निजी सुरक्षा गार्ड मौजूद था।

सरायप्रयाग स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे आधा दर्जन लुटेरे घुसे। इनमें एक नकाबपोश था, जबकि शेष के चेहरे खुले थे। फिल्मी स्टाइल में बदमाश काउंटर फांदते हुए शाखा प्रबंधक सुलोचन मिश्रा के केबिन में घुसे।
विज्ञापन


तीन बदमाशों ने ग्राहकों को तमंचे व रिवाल्वर तानकर धमकाया और उन्हें दीवार की तरफ मुंह करके खड़ा होने की हिदायत दी। दो बदमाश कैश काउंटर के अंदर घुसे और कैशियर वीरेंद्र तिवारी के सिर पर तमंचे की बट से प्रहार कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

ग्राहकों को स्ट्रांग रूम में बंद कर दिया

कैशियर के गिरते ही वे काउंटर में मौजूद रुपये बैग में भर लिए। यहां से चाबी लेकर स्ट्रांग रूम खोला और वहां मौजूद नगदी भी बटोर ली। नगदी बटोरने के बाद बदमाशों ने असलहे के बल पर बैंक स्टाफ व ग्राहकों को स्ट्रांग रूम के अंदर बंद कर दिया।

इसके बाद आराम से बाहर खड़ी बाइक से फरार हो गए। स्ट्रांग रूम में बंद संविदा कर्मी मोनू ने फोन से भवन स्वामी भूपेश कटियार को घटना की जानकारी दी तो वह कई लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और स्ट्रांग रूम की कुंडी खोलकर बंद लोगों को बाहर निकाला।

मैनेजर की सूचना पर एसपी एके जैन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बैक कर्मियों से पूछताछ की। स्वाट टीम ने भी ग्राहकों एवं बैंककर्मियों से जानकारी ली। फिंगर प्रिंट की टीम ने भी नमूने लिए।

मैनेजर के मुताबिक बदमाश करीब पांच लाख रुपये लूट ले गए हैं। मामले की जानकारी पर बैंक के रीजनल मैनेजर आरके सक्सेना, सीनियर मैनेजर एससी शाक्य भी मौके पर पहुंचे। देर शाम तक पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें