पुलिस ने जांच के दौरान मृतक का मोबाइल और बाइक बरामद कर ली है। पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल निकालकर पता लगाने का प्रयास कर रही है कि व्यवसायी के लापता होने के बाद उसके मोबाइल पर किन-किन लोगों ने फोन किया था। बताते हैं कि पुलिस ने हत्या के मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है, उसमें पुरुषों के अलावा कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। इन सभी से पुुलिस पूछताछ करके आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार का कहना है कि महराजगंज में सराफा व्यवसायी की हत्या के मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीमें लगाई गईं हैं। हत्या के पीछे वैसे तो अभी तक कोई वजह सामने नहीं आई, लेकिन पता लगाया जा रहा है कि कहीं संपत्ति या फिर उसका किसी से कोई झगड़ा तो नहीं था। अब तक की जांच में घटना से जुड़े कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।