फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: थाने से 200 मीटर दूर घर पर सो रहे होमगार्ड को बदमाशों ने कनपटी पर बंदूक सटाकर मारी गोली

Wed, 10 Mar 2021 02:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
- फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

बहराइच जिले के मुद्धाचक धोबिहा गांव में घर के बाहर सो रहे होमगार्ड को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर घर में मौजूद परिजन बाहर निकले और होमगार्ड को लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल लेकर आए।

विज्ञापन


चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर एएसपी ग्रामीण व महसी सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एएसपी ने थानाध्यक्ष को जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने का  निर्देश दिया है।

रामगांव थाना क्षेत्र के मुद्धाचक धोबिहा गांव निवासी 55 वर्षीय रामेश्वर प्रसाद शुक्ला का घर थाने से मात्र 200 मीटर की दूरी पर है। यह होमगार्ड के जवान भी है। सोमवार को वह परिजनों के साथ खाना खाने के बाद फूस के मड़हे में सोने चले गए। देर रात कुछ अज्ञात बदमाश मौके पर पहुंचे और सोते समय होमगार्ड की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। जब तक कोई कुछ समझ पाता अपराधी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


गोली चलने की आवाज सुनकर जागे परिजन जब मौके पर पहुंचे तो हतप्रभ रह गए। आनन-फानन घायल होमगार्ड को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार ने सीओ महसी कमलेश कुमार सिंह के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें