फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत : सड़क हादसे में वायुसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी और उनकी पत्नी की मौत, ड्राइवर की हालत गंभीर

Wed, 10 Mar 2021 01:53 PM IST
ajay kumar आशु गौतम, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
मृतक दंपती की फाइल फोटो। - फोटो : फाइल फोटो।
विज्ञापन

करनाल से पानीपत उपचार कराने आ रहे वायुसेना के रिटायर्ड वारंट ऑफिसर पति-पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक ने सामने से कार में टक्कर मारी। जिस कारण बुजुर्ग दंपति समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


जहां डॉक्टर ने सेवानिवृत्त अधिकारी और ड्राइवर की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। वही अधिकारी की पत्नी को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने सेवानिवृत्त अधिकारी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। जबकि ड्राइवर की हालत गंभीर बनी है।

करनाल के गांव बला निवासी राजेंद्र ने बताया कि उनके पिता प्रताप सिंह(78) वायुसेना से वारंट ऑफिसर के पद से रिटायर्ड हैं। उनकी मां खजानी देवी (73) को अस्तमा की बीमारी थी, जिसका इलाज पानीपत के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। पिता प्रताप सिंह बुधवार को सुबह 9:30 बजे मां खजानी देवी के साथ गांव निवासी जगबीर की गाड़ी में उपचार कराने पानीपत के लिए निकले थे। जब वह रिफाइनरी रोड पर लक्ष्मी ढाबा के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


आरोपी ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। उनके परिचित राजबीर ने उन्हें घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और घायलों को सामान्य अस्पताल लेकर गए। जहां पर डॉक्टर ने मां को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पिता प्रताप और ड्राइवर की हालत गंभीर देख उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। इसके बाद उन्होंने दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान पिता की भी मौत हो गई। ड्राइवर जगबीर की हालत गंभीर बनी है।

परिजनों ने बताया कि प्रताप सिंह सन 1989 में वायुसेना से वारंट ऑफिसर के पद से रिटायर हुए थे। प्रताप के चार बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटे राजेंद्र जोगिंदर और अनिल हैं। वही सबसे छोटी एक बेटी शीला देवी है। परिजनों ने बताया कि गांव बला निवासी जगबीर के बेटे की दो साल पहले शादी हुई थी। जिसमें उसे ससुराल की तरफ से डिजायर गाड़ी दी गई। इसी गाड़ी को लेकर जगबीर प्रताप व खजानी देवी को बैठाकर पानीपत उपचार कराने के लिए ला रहा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें