फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: खेत की रखवाली कर रहे किसान की धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या

Sat, 16 Apr 2022 11:48 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या जिले के रुदौली में खेत की रखवाली कर रहे एक किसान की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। वह हत्या के मामले में पैरवी कर रहा था। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में खेत में रखवाली कर रहे किसान की धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। उसका शव झोपड़ी से 100 मीटर दूर पगडंडी पर पड़ा मिला है।

विज्ञापन


सुबह पत्नी के खेत पर पहुंचने के बाद वारदात की जानकारी हुई। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।

कोतवाली रुदौली के ग्राम बहरास में बीती रात चेतन लाल पुत्र मोहनलाल (54) की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। कोतवाली रूदौली पुलिस ने संदेह के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


चेतन लाल 20 वर्ष पहले पारवारिक विवाद के चलते पिता की लाठी डंडों से पीट-पीट कर हत्या के मामले की पैरवी कर रहा था। पुलिस इनके पिता की हत्या में शामिल अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वह गांव से बाहर खेत में लेटा था। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी मौजूद हैं। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें