फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी: केरोसिन लेकर आत्मदाह करने पहुंचा परिवार, पुलिस कर्मियों ने रोका

Sat, 05 Jun 2021 05:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी

सार

अमेठी में बाग के विवाद में न्याय न मिलने से परेशान एक महिला ने अपने परिवार के साथ पुलिस चौकी के पास आत्मदाह करने की कोशिश की।
विज्ञापन
आत्मदाह करने पहुंचा परिवार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी के स्थानीय थाना क्षेत्र के बागमीरा भिटवा गांव में भूमि विवाद से परेशान एक महिला शुक्रवार देर शाम अपने पुत्र व पुत्री के साथ स्थानीय पुलिस चौकी के सामने आत्मदाह करने पहुंच गई। हालांकि पुलिस ने समय रहते महिला के हाथ से केरोसिन का डिब्बा छीन कर उसे ऐसा प्रयास नहीं करने दिया। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी एसडीएम को देते हुए विवाद का निस्तारण कराने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन


गांव निवासी राम आसरे व मल्हे (दोनों सगे भाई) के बीच एक बाग के बंटवारे का विवाद काफी समय से चला आ रहा है। शुक्रवार देर शाम मल्हे की पत्नी केसमती अपने बेटे खुशीराम व बेटी राजमती के साथ हाथ में केरोसिन से भरा डिब्बा लेकर पुलिस चौकी पहुंच गई।

महिला ने पुलिस वालों से कहा कि वह अभी यहीं परिवार संग आत्मदाह कर लेगी। यह सुनते ही पुलिसकर्मियों ने किसी तरह महिला के हाथ से केरोसिन का डिब्बा छीनकर उसे बैठाया और पूरी बात सुनकर निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


महिला का कहना था कि जमीन के बंटवारे को लेकर महीनों से वह अधिकारियों की परिक्रमा कर रही है। बावजूद इसके उसे न्याय नहीं मिल रहा है। इससे मजबूर होकर ही उसने परिवार संग आत्महत्या का निर्णय लिया। एसएचओ विश्वनाथ यादव ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच न्यायालय में मुकदमा चल रहा था।

मुकदमा जीतने के बाद राम आसरे निर्माण कर रहे थे जिसको लेकर महिला ने ऐसा कदमउठाया। मामले की सूचना एसडीएम को देकर निस्तारण सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें