फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत बाप ने बेटी का ही कर दिया रेप!

Sun, 17 Aug 2014 11:25 AM IST
हिमांशु अवस्थी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के लखनऊ के मड़ियावं में पिता-पुत्री के रिश्ते को कलंकित करते हुए शुक्रवार को नशे में धुत दरिंदे ने नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना डाला।
विज्ञापन


घर पहुंची मां को बेटी ने आपबीती सुनाई। बेटी को लेकर थाने पहुंची मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से गोंडा निवासी (काल्पनिक नाम) दीपू पेशे से मजदूर है।

पति की करतूत सुनकर रह गई सन्न

मड़ियांव में झुग्गी झोपड़ी डालकर परिवार के साथ रहने वाले दीपू की चौदह वर्षीय बेटी दोपहर 12 बजे स्कूल से लौटी।

मां घर पर नहीं थी। खाना खाने के बाद किशोरी सो गई। इसी दौरान नशे में धुत दीपू ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस पर किशोरी की नींद टूट गई। पिता को अभद्रता करते देख शोर मचाना चाहा। लेकिन आरोपी ने मुंह दबाकर अस्मत लूट ली।

सदमे में आई किशोरी चंगुल से छूटने के बाद बाहर बैठकर सुबकती रही। दोपहर करीब तीन बजे मां लौटी। बाहर बैठे होने का कारण पूछते ही किशोरी फफक पड़ी। पति की करतूत का पता चलते ही महिला सन्न रह गई।
विज्ञापन

अक्सर महिलाओं से करता था छेड़खानी

महिला ने अंदर पहुंच कर पति को दुत्कारा तो झगड़ने लगा। चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग जुटने लगे। इस पर आरोपी भाग निकला। बेटी को लेकर थाने पहुंची महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई।

केशवनगर चौकी प्रभारी का कहना है कि बेटी की तरफ से रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस टीम ने देर शाम इलाके में स्थित बंधे के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दरिंदे की करतूतों से आसपास रहने वाले पहले से वाकिफ थे। मौके पर पहुंची पुलिस को पूछताछ में पता चला कि आरोपी नशे का आदी है। अक्सर महिलाओं व युवतियों से अभद्रता करता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें