फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: पेड़ के फंदे से लटकते मिले युवक व युवती के शव

Thu, 01 Jul 2021 02:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी

सार

बाराबंकी के दरियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक व युवती का शव पेड़ से लटकता पाया गया। जानकारी से इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी में एक युवक और युवती का शव पेड़ के फंदे से लटकते मिले हैं। गुरुवार की दोपहर जब इस मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले में जांच शुरू की। यह दोनों दरियाबाद थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


दरियाबाद थाना क्षेत्र के कुशफर गांव के बाहर झाड़ियों में लगे पेड़ में एक युवक व युवती का शव फंदे से लटकता गुरुवार की दोपहर ग्रामीणों ने देखा। इस बात की जानकारी गांव में पहुंचते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

इसके साथ ही लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी पर पहुंचे एसओ पीसी शर्मा ने पुलिस बल के साथ दोनों के शव नीचे उतरवाकर कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की हैं। दोनों प्रेमी युगल बताए जा रहे हैं। हालांकि, पुलिस उनके बारे में पूरी जानकारी जुटाने का काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें