फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के होटल में लड़के ने लड़की की हत्या कर किया सुसाइड, पंखे से लटकता मिला शव

Wed, 24 Mar 2021 05:20 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कमरे में मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ओयो होटल स्क्वायर होम्स में प्रेमी ने प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर परिजनों को सूचना देने के बाद खुद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। होटल मैनेजर ने वारदात की जानकारी देर रात पुलिस को दी। पीजीआई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि दोपहर तक कोई तहरीर नहीं मिली थी।
विज्ञापन


एडीसीपी पूर्वी एसएम कासिम आबिदी के मुताबिक पीजीआई थानाक्षेत्र के वृंदावन सेक्टर-10 में स्क्वायर होम्स के नाम से होटल है। जो ओयो से संबंद्घ है। होटल में मंगलवार को 4.30 बजे प्रेमी युगल शुभम वर्मा (23) व दिव्या कन्नौजिया (21) पहुंचा। दोनों ने कुछ देर के लिए होटल का कमरा बुक कराया था। होटल तक एक युवक स्कूटी से दोनों को छोड़ने गया था। इसके बाद युवक वहां से चला गया। दोनों होटल के कमरा नंबर 106 में गये। वहां करीब ढाई घंटे साथ रहने के बाद शुभम ने दिव्या की हत्या कर दी। हत्या के लिए शुभम ने उसके ही दुपट्टे गला घोंटा था। इसके बाद खुद उसने उसी दुपट्टे से फांसी लगा ली।

भाई को कॉल कर दी हत्या की सूचना
एडीसीपी पूर्वी एसएम कासिम आबिदी के मुताबिक शुभम रजनीखंड शारदानगर का रहने वाला था। वहीं दिव्या सूर्य नगर मानकनगर की रहने वाली थी। दोनों के बीच दो साल से संबंध थे। इसकी जानकारी दोनों के परिवारों को थी। वारदात स्थल पर दोनों के मोबाइल मिले हैं। इससे कई सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस के मुताबिक शुभम के मोबाइल से अंतिम कॉल भाई को किया गया था। भाई से पूछताछ में सामने आया कि शुभम ने कहा कि उसने दिव्या की हत्या कर दी है। अब वह खुद भी फांसी लगाने जा रहा है। दिव्या ने उसके साथ धोखा दिया है। उसके साथ बेवफाई की है। उसकी सजा दे दी है। इसके बाद उसने कॉल डिस्कनेक्ट कर पंखे से दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पुलिस के मुताबिक शुभम ने अपने भाई से करीब चार मिनट तक बातचीत की थी।
विज्ञापन


ढाई घंटे तक कमरे में रहे प्रेमी युगल
पुलिस के मुताबिक शुभम व दिव्या करीब 4.30 बजे होटल में प्रवेश करते हैं। इसके बाद शाम को करीब 7.15 बजे शुभम के मोबाइल से परिवारीजनों की बात होती है। इसके बाद से कोई भी कॉल रिसीव नहीं मिली। करीब ढाई घंटे से अधिक समय तक प्रेमी युगल कमरे में बंद थे। इसी दौरान युवती की हत्या कर दी गई। युवती की चीख पुकार भी होटल के किसी कर्मचारी ने नहीं सुनी। जबकि उसका गला घोंटकर मारा गया था। वहीं होटल के रिकार्ड के मुताबिक प्रेमी युगल के आसपास के दोनो कमरे भी बुकिंग पर थे। उसमें भी लोग मौजूद थे।

पांच घंटे बाद वारदात का पता चला

पुलिस के मुताबिक होटल के मैनेजर गौरव सिंह से पूछताछ में सामने आया कि दोनों के आने के पांच घंटे बाद रात करीब 9.10 बजे चेकआउट की याद आई। उसने पहले कमरा नंबर 106 के इंटरकॉम नंबर पर कॉल किया। लेकिन कॉल रिसीव नहीं की गई। वहीं इसके बाद गौरव ने शुभम के मोबाइल नंबर जो रजिस्टर में दर्ज था। उस पर कॉल की। मैनेजर गौरव केमुताबिक 9.13 बजे से लेकर 10.14 बजे के बीच उसने शुभम के मोबाइल पर 17 बार कॉल किया। लेकिन कोई भी कॉल रिसीव नहीं किया गया। इस पर उसे संदेह हुआ। तो उसने कर्मचारी को भेजा। कई बार दरवाजे पर दस्तक देने के बाद भी नहीं खुला। इस पर गौरव खुद पास के वृंदावन चौकी पर सूचना देने गया।

चौकी पर कार्रवाई के बजाए दी गई सलाह
गौरव के मुताबिक जब वह पुलिस चौकी पर गया तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी को पूरी जानकारी दी। पुलिसकर्मी ने अपने सीधे थाने पर सूचना देने के बजाए टालमटोल कर रवैया अख्तियार किया। उसने गौरव को सलाह दिया कि पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 112 पर कॉल कर सचूना दे दो। वहां सूचना रजिस्टर्ड हो जाएगी। यह बात कहकर पुलिस कर्मी ने वहां से गौरव को टरका दिया। गौरव होटल पहुंचने के बाद कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना देने के 20 मिनट बाद पीआरवी की टीम पहुंची। पुलिस ने टीम ने मैनेजर से पूछताछ करने के बाद कमरे का दरवाजा तोड़ा। फिर थाने को सूचना दी। रात करीब 11.30 बजे मैनेजर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के जाते ही होटलकर्मियों ने कर दी सफाई

देर रात पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देखकर हतप्रभ रह गई। अंदर बेड पर दिव्या का शव पड़ा था। वहीं शुभम का शव पंखे से लटक रहा था। पुलिस के मुताबिक दिव्या का गला घोंटा गया था। करीब 2.30 बजे पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस वापस चली गई। मैनेजर के मुताबिक पुलिस ने उनसे कमरे की चाबी नहीं मांगी थी। इस लिए तत्काल कमरे की साफ-सफाई करवा दी। इस मामले में पुलिस की लापरवाही पूरी तरह से दिख रही है। पुलिस ने पूरे क्राइम सीन को सील करने के बजाए छोड़ दिया। वहीं दूसरे दिन सुबह पुलिस के अधिकारी कमरे की पड़ताल करने पहुंचे। जिसकेबाद कमरे की चाबी पुलिस ने अपने पास ले ली है।

मोबाइल में मिले सैकड़ों मैसेज
पुलिस के मुताबिक दोनों के मोबाइल को जब्त कर लिया गया है। उनके मोबाइल की पड़ताल की गई है। दोनों ने एक दूसरे को व्हाट्सएप पर सैकड़ों मैसेज भेजे हैं। पुलिस ने मोबाइल को जांच के लिए भेज दिया है। वहीं उनके करीबियों से पूछताछ की जा रही है कि क्या मामला था कि दोनों के प्यार में इस तरह की नफरत पैदा हो गई।

घर वालों ने पुलिस को नहीं दी सूचना
शुभम ने जब अपने भाई को कॉल किया तो उसने दिव्या की हत्या व अपने खुदकुशी की बात कही। इसके बाद भी परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। भाई ने शुभम के मोबाइल पर कॉल किया लेकिन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद तलाश शुरू कर दी। पुलिस को संदेह है कि शुभम के परिवारीजन कुछ बातें छिपा रहें है। जिनके बारे में पूछताछ की जाएगी। वहीं दिव्या केपरिवारीजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। एडीसीपी पूर्वी के मुताबिक परिवारीजन जो भी तहरीर देंगे उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें