फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी सीरियल में सीन देख फंदे से लटका तीसरी का छात्र

Fri, 16 Sep 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजधानी लखनऊ के अलीगंज के सेक्टर-एल स्थित मिर्जापुर गांव में रहने वाले कक्षा तीन के छात्र नौ वर्षीय कृष्णा वर्मा ने मंगलवार शाम फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


परिवारीजनों का कहना है कि कृष्णा मां की तबियत खराब होने से परेशान था। हो सकता है कि टीवी में कोई भावनात्मक दृश्य देखकर उसने फांसी लगा ली हो। पुलिस का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

कृष्णा टाउन हॉल स्कूल में पढ़ता था। उसके पिता दिलीप वर्मा डंडइया बाजार की एक किराना की दुकान में काम करते हैं जबकि मां छाया ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। डेंगू के बुखार से पीड़ित छाया को सीतापुर रोड स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर दिलीप उसे व छोटे बेटे ओम (4) को लेकर अस्पताल गए थे। करीब तीन बजे घर लौटे और खाना खाया। इसके बाद कृष्णा मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में जाकर टीवी देखने लगा।
विज्ञापन

फंदे से लटकता देख पैरों तले से जमीन खिसकी

शाम करीब छह बजे दिलीप की नींद खुली तो टीवी की आवाज सुनकर वह ऊपर गया। भीतर जाते ही दिलीप के पैरों तले जमीन खिसक गई। कृष्णा का शव पंखे के सहारे फंदे से लटका था और टीवी चल रहा था।

कृष्णा को फंदे से उतारा गया लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। रात करीब नौ बजे खुदकुशी की सूचना पुलिस को दी गई। एसओ विकासनगर अरुण कुमार सिंह का कहना है कि परिवारीजनों ने खुदकुशी की वजह के बारे में जानकारी नहीं दी है। छानबीन की जा रही है।

टीवी का शौकीन था मासूम
कृष्णा के चाचा गुलशन ने बताया कि वह टीवी का शौकीन था। उसने अपने कमरे में ही टीवी लगवाया था। परिवारीजनों को जब भी टीवी देखने जाना होता तो वह कृष्णा के कमरे में जाते। स्कूल से लौटते ही वह टीवी चलाकर कभी कार्टून तो कभी अन्य सीरियल देखने बैठ जाता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें