फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का विरोध करने पर बस में सवार यात्री को मारी गोली

Sun, 31 Jul 2016 02:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेडकरनगर
विज्ञापन
हमले में घायल हुआ यात्री - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राज्य परिवहन निगम की आजमगढ़ से कानपुर जा रही बस में लूट के प्रयास का विरोध करने पर बदमाशों ने शनिवार देर शाम तमंचे की बट से प्रहार कर परिचालक को घायल कर दिया।
विज्ञापन


लूट का विरोध करने पर चलाई गई गोली से एक यात्री भी घायल हो गया। विरोध के चलते बदमाश परिचालक का बैग छीनने में सफल नहीं हो पाए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके का जायजा लेकर बदमाशों की घेराबंदी शुरू कराई।

जानकारी के अनुसार आजमगढ़ डिपो की एक बस शनिवार देर शाम आजमगढ़ से कानपुर के लिए जा रही थी। वह अकबरपुर थाना क्षेत्र में पलई रामनगर के कुछ आगे पहुंची ही थी कि तभी बस में यात्री के तौर पर सवार दो बदमाशों ने बस को रुकवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिचालक से छीनने लगे बैग

बस का प‌रिचालक सुरेंद्र - फोटो : amar ujala
बस के रुकते ही वहां पहले से मौजूद दो अन्य बदमाश भी पहुंच गए और इसके बाद चारों बदमाश परिचालक से उसका बैग छीनने लगे।

परिचालक ने विरोध किया तो बदमाशों में से एक ने तमंचे की बट से उसके सिर पर प्रहार कर दिया, इससे वह जख्मी हो गया। इसी बीच यात्रियों के विरोध करने पर हड़बड़ाए बदमाश बैग छोड़कर बस से निकलने लगे।

बदमाशों ने भागने से पहले गोली चला दी जिससे बस में सवार यात्री आजमगढ़ के अहिरौला निवासी रामप्रीत (32) घायल हो गया। उसे गले के निकट गोली लगी।

उधर, बट से किए गए हमले के चलते परिचालक सुरेंद्र (42) निवासी जसवंतनगर इटावा भी घायल हो गया। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक राहुलराज, सीओ सिटी राघवेंद्र मिश्र व कोतवाल अकबरपुर महेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें